logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज नैतिक रसुख दबंगता सरकारी पहुंच और भ्रष्टाचार पर धैर्य इमानदारी एवं सत्य कि जीत बिच रास्ते से उपयोग हिन बिजली पोल हटा


वार्ड संख्या 06, नगर पंचायत गड़हनी
दिनांक: 20 जून 2025
जनता की जीत – वार्ड 06 में दो वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद हटा बिजली पोल
वार्ड संख्या 06, गड़हनी की जनता के लिए यह गर्व और सुकून का क्षण है। करीब दो वर्षों से बीच रास्ते में खड़े एक खतरनाक बिजली पोल को हटवाने की मांग, अब पूरी हो चुकी है। यह सिर्फ एक पोल हटाने की बात नहीं है, बल्कि यह जनता की आवाज, धैर्य और लोकतांत्रिक अधिकारों की जीत है।
यह पोल आमजन की आवाजाही में रुकावट बन गया था और कई बार हादसे का कारण भी बना। शिकायतों के बावजूद कुछ प्रभावशाली विपक्षियों की पैरवी और पहुंच के कारण बिजली विभाग टालमटोल करता रहा। लेकिन वार्ड पार्षद एवं जनता ने मिलकर लगातार संघर्ष किया, अधिकारियों से संपर्क साधा, ज्ञापन सौंपे और बार-बार मांग उठाई।
आज वह संघर्ष रंग लाया और बिजली विभाग ने वह बाधक पोल हटा दिया। इससे न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि आमजन ने राहत की सांस ली है।
यह जीत उन सबकी है:
जो चुपचाप अन्याय के खिलाफ डटे रहे,
जो दबावों में नहीं झुके,
और जो मानते हैं कि जनता की आवाज़ सबसे बड़ी होती है।
वार्ड 06 की जनता को कोटि-कोटि बधाई। यह जीत एक संदेश है कि सत्य परास्त नहीं होता ।

131
4217 views

Comment