logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मध्यप्रदेश सिंगरौली में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या!तीन दिन तक अस्पताल के बाहर पड़ा रहा शव, डॉ.पोस्टमाडम करने को तैयार नहीं परिजनों ने जताई नाराज़गी*



मध्यप्रदेश सिंगरौली में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या!तीन दिन तक अस्पताल के बाहर पड़ा रहा शव, डॉ.पोस्टमाडम करने को तैयार नहीं परिजनों ने जताई नाराज़गी

मध्यप्रदेश/सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव निवासी उमेद दास की बेटी पुष्पांजलि महंत की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। घटना को हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।

परिजनों के अनुसार, पुष्पांजलि का शव मोरवा स्थित एक अस्पताल के बाहर तीन दिनों तक पड़ा रहा, लेकिन स्थानीय डॉक्टरों ने शव का पोस्टमॉर्टम करने से यह कहकर इनकार कर दिया कि शव अब खराब हो चुका है। बाद में शव को रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां यह सोमवार देर रात पहुंचा।

पुष्पांजलि के पिता उमेद दास, जो कि सिंगरौली में कार्यरत थे, उनका हाल ही में निधन हो चुका है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मोरवा थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म की धारा जोड़ने से इनकार कर दिया। यही नहीं, पीड़िता के परिजनों को थाने से भगा दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना के चार दिन बाद तक न तो पोस्टमॉर्टम कराया गया और न ही किसी संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। इससे क्षेत्र में रोष और नाराज़गी व्याप्त है।

पुष्पांजलि हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। परिजनों ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

मोरवा थाना पुलिस ने अब तक इस प्रकरण में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, रीवा मेडिकल कॉलेज में शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मामले की असली सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।यह घटना न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक गंभीरता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है।

1438
57166 views

Comment