logo

कैमूर/बिहार गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रही है कैमूर की धरती

बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक के ऊपर चलाई गोलियां

कैमूर। खबर कैमूर जिला का है। जहां राजेन्द्र सरोवर (बेलवतिया पोखरा) के सटे जायका रेस्टोरेंट के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को घर लौटा के दौरान गोली मार दी। जिससे वह घटना स्थल पर ही घायल हो गया। वही सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) शिव शंकर कुमार एवं भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) शिव शंकर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिषेक कुमार जो कि जायका रेस्टोरेंट के गली वार्ड नंबर 11 में अपने माता पिता की साथ रहता है। वही अभिषेक कुमार किसी कम के लिए आज तारीख 24 जून 2025 दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे अखलासपुर बस स्टैंड अपने माता पिता को छोड़ने गया हुआ था। उधर से लौटने के दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने अभिषेक कुमार के बाएं हाथ में गोली मार दी जिससे वह वही घटना स्थल पर ही घायल हो गया। वही उन्होंने आगे बताया कि घायल व्यक्ति अभिषेक कुमार के द्वारा अपराधि की पहचान करते हुए बताया जा रहा है कि अपराधी रॉकी कुमार पिता अजय नाश्ता वाला है जो घटना को अंजाम दिया। वही भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि घायल व्यक्ति अभिषेक कुमार और रॉकी कुमार के बीच पूर्व का विवाद था जिसके वजह से घटना घटी हुई है। वही सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल भभुआ लेकर के आई जिससे घायल व्यक्ति को गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आगे बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है जल्द ही अपराधी सलाखें के पीछे होंगे।

101
4267 views