logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगामी त्योहार मोहर्रम एवं कांवड़ यात्रा को लेकर थाना परिसर में गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

सैफनी।। मंगलवार दोपहर थाना परिसर में आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ थाना परिसर में गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं कांवड़ यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए बताया कि ताज़िए की लंबाई 12 फुट तक ही मान्य है एवं कांवड़ यात्रा रूट के सभी नॉनवेज होटल पूर्णतः बंद रहेंगे कांवड़ लेकर आने वाले सभी शिव भक्त तीव्र ध्वनि से डीजे नहीं बजाएंगे और यातायात नियमों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा पूरी करेंगे और आपसी भाईचारे के साथ प्रेमपूर्वक अपने अपने त्यौहार सम्पन्न करने एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर थाना पुलिस को अवगत कराने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की थाना क्षेत्र अंतर्गत गांवों से आए हुए संभ्रांत व्यक्तियों ने अपने अपने विचार एक दूसरे के समक्ष प्रस्तुत किए इस अवसर पर आशीष गुप्ता,पूर्व प्रधान कलीम खान,हाजी सईद अख्तर अंसारी, हाजी शानू,प्रवीण जोशी, पण्डित नरेश शर्मा,विवेक वशिष्ठ,शिवौतार यादव,हंसराज सागर,आदि लोग उपस्थित रहे।।

120
3050 views

Comment