logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान में छात्र संघ चुनावों पर पूर्ण प्रतिबंध की उठी मांग


गजेंद्र फौजी, सोशल मीडिया वर्कर – सोजत सिटी, पाली (राजस्थान)


पाली ज़िले के सोजत सिटी निवासी एवं सक्रिय सोशल मीडिया वर्कर गजेंद्र फौजी ने राजस्थान में छात्र संघ चुनावों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज के समय में छात्र संघ चुनाव युवा पीढ़ी को गलत दिशा में ले जा रहे हैं और उनके भविष्य पर विपरीत प्रभाव डाल रहे हैं।


गजेंद्र फौजी का कहना है कि चुनावी माहौल में छात्र पढ़ाई से भटक जाते हैं और राजनीतिक दलों के प्रभाव में आकर अनुशासनहीनता का मार्ग अपनाते हैं। कई छात्र नशे की ओर अग्रसर हो जाते हैं, पुलिस प्रशासन पर हावी होने की कोशिश करते हैं, और शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि छात्र संघ चुनाव अब छात्रों के विकास का मंच न रहकर, राजनीतिक दलों के लिए जमीन तैयार करने का जरिया बन चुके हैं। इससे न केवल शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है बल्कि संस्थानों की गरिमा भी धूमिल हो रही है।


गजेंद्र फौजी ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह इस विषय पर गंभीरता से विचार करे और छात्र संघ चुनावों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए, ताकि युवा अपने करियर, शिक्षा और नैतिक मूल्यों की ओर केंद्रित रह सकें।


100
3469 views

Comment