logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज़मगढ़ मेडिकल रिपोर्ट के खिलाफ भाजपा नेता ने दिया सांकेतिक धरना

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फर्जी मेडिकल बनाने व बनवाने का दोष मढ़ते हुए भाजपा जिलामंत्री व किसान नेता महेंद्र मौर्य अपने ही सरकार के चिकित्सा व्यवस्था से क्षुब्ध होकर मंगलवार को डा.अम्बेडकर पार्क के पास सांकेतिक क्रमिक धरने पर बैठ गये। जैसे ही इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये लोगों को हुई तो लोग वहां पर पहुंचे और उनकी समस्या जाना। हालांकि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ने उनकी सुधि नहीं लिया। उधर, मेडिकल व्यवस्था की कलई खोलने के लिए धरने पर बैठे किसान नेता महेंद्र मौर्या के रवैया को देख आनन-फानन में 23 जून को तीन चिकित्सकों का एक मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया। बोर्ड प्रभारी के रूप में डा.पीबी प्रसाद आर्थाे सर्जन, डा.रामकेवल, ईएमओ शामिल हैं जिन्हें 27 जून तक अपनी आख्या देनी है।
इस बावत किसान नेता व भाजपा जिला मंत्री महेंद्र मौर्य ने बताया कि जिला चिकित्सालय में मेडिकल के नाम पर धन ऐंठा जा रहा है, सांठ-गांठ के दम पर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनावाकर शातिर लोग अपना-अपना हित साध कर निर्दाेषों की जिन्दगी बर्बाद करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों से योगी सरकार की बदनामी हो रही है। चिकित्सकीय व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
बताया जाता है कि एक मेडिकल रिपोर्ट में जिसे पीड़ित बताया जा रहा है उसे लोग आराम से चलते फिरते देख रहे और उसने अपने मेडिकल का दुरूपयोग कर अपने दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। हालांकि पूरा मामला न्यायालय में लंबित है, अब देखना है कि 27 जून को जिस मेडिकल रिपोर्ट को फर्जी बताया जा रहा है उस पर मेडिकल बोर्ड द्वारा क्या आख्या दी जाती है। रेपोटर सुनील मौर्य आजमगढ़

148
25189 views

Comment