logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नीतीश के अति पिछड़ा ने कर्पूरी के मूल अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को हड़प लिया - बेताब अहमद "बेताब"

डेहरी, रोहतास
इंडिया दलित मुस्लिम युवा मोर्चा ने रोहतास जिला के डेहरी के गांधी स्मारक में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेताब अहमद में की। बेताब अहमद ने कहा कि दलित मुसलमानों को अनुसूचित जाति के श्रेणी में शामिल करें, रोहिणी आयोग की अनुशंसा को प्रकाशित कर लागू करने, राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी का वर्गीकरण कर कर्पूरी फार्मूला लागू करने आदि मुद्दे को लेकर मोर्चा द्वारा 16 अगस्त को पटना के हड़ताली चौक स्थल पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की तैयारी की समीक्षा की गई।

बैठक में नीतीश के अति पिछड़ा बनाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के मूल अति पिछड़ा पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि, जिन उद्देश्यों के लिए हमारे महापुरुषों ने बिहार में ओबीसी का वर्गीकरण अति पिछड़ा वर्ग की संवैधानिक मान्यता देकर आरक्षण का प्रावधान किया, वह तथाकथित सामाजिक न्याय की आवाज उठाने वाले जननायक के चेलों दकी राजनैतिक पिपासा ने तेली एवं अन्य मजबूत पिछड़े वर्गों की जातियों को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल कर चकनाचूर कर दिया। नीतीश के अति पिछड़ा ने कर्पूरी के मूल अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को हड़प लिया।

बेताब अहमद ने कहा राजनीतिक साजिश के तहत बीसी से जातियों को ईवीसी में शिफ्ट किया जा रहा है। वर्तमान में बीसी की कई जातियां ईवीसी में आना चाह रही है। तेली, तमोली, दांगी आर्थिक रूप से समृद्ध है, यह जाति ईवीसी आरक्षण का हक़मारी कर रही है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग में एक लाख दस हजार नौकरियां दी गई, इसमें से 90 प्रतिशत नौकरी यही तीन जातियों के लोगों को मिला है, मात्र 10 हजार नौकरी मूल अति पिछड़ा वर्ग को मिला। यह दुर्भाग्यपूर्ण है हमारी लड़ाई 111 मूल अति पिछड़ा जाति के राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान का है।

धरना की सफलता के लिए मो. साबिर, अली अंसारी, सुमित कुमार, रमेश कुमार, शिव कुमार महतो, अजय दास, खुर्शीद हलालखोर, फेकन हलालखोर कलीमुल्ला इदरिसी आदि वक्ता मौजूद थे।

99
3262 views

Comment