logo

सहसपुर विधायक ने लोकतंत्र सेनानियों का उनके आवास पर जाकर सम्मान किया।

आज सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल, जिसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय माना जाता है, के विरोध में संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का उनके आवास पर जाकर सम्मान किया।

विधायक पुंडीर ने ग्राम भाऊवाला निवासी कुंवर सिंह तोमर और ग्राम राजावाला निवासी रणजीत सिंह बिष्ट से भेंट कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आपातकाल के दौरान कुंवर सिंह तोमर को तीन माह और रणजीत सिंह बिष्ट को दो माह तक कारावास की यातना झेलनी पड़ी थी।

इस अवसर पर विधायक पुंडीर ने कहा कि आपातकाल का विरोध करने वाले इन लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष और बलिदान भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे वीरों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

134
12680 views