logo

शिवानी गुप्ता पर ₹15,500 का बकाया लोन माफ , क्षेत्र वासियों संग विधायक पुंडीर ने जिला अधिकारी का किया धन्यवाद।

आज सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रबनी निवासी शिवानी गुप्ता, जिनके पति का हाल ही में निधन हो गया था, का जिलाधिकारी सविन बंसल की संवेदनशीलता के चलते शिवानी गुप्ता पर ₹15,500 का बकाया लोन माफ किया गया।

इस सराहनीय कार्य के लिए विधायक सहदेव पुंडीर ने क्षेत्रवासियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा किए गए सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इसी दौरान चंद्रबनी क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर भी जिलाधिकारी सविन बंसल से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विधायक पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, पार्षद सुमन बुटोला, सुखबीर बुटोला, अमित ढकाल, सागर थापा, वी.के. शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

269
18973 views