logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के यहां शादी में गए नेताओं को बसपा से निकाला...*

*मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के यहां शादी में गए नेताओं को बसपा से निकाला...*

*बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के करीबियों पर एक बार फिर एक्शन लिया है। उनके यहां शादी में जाने वालों और अब भी संपर्क में रहने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.!*
*बसपा सुप्रीमो मायावती का भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के ऊपर गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उनके संपर्क में रहने वाले नेताओं को एक-एक कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। उनके यहां शादी में जाने वालों और अब भी उनके संपर्क में रहने वालों को एक-एक कर बाहर निकाला जा रहा है। आगरा मंडल के बाद मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल के कोआर्डिनेटरों पर गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ और नेताओं पर कार्रवाई की जा सकती है। बसपा सुप्रीमो ने पार्टी के नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी विरोधी लोगों के संपर्क में आने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.!*
*बसपा सुप्रीमो मायावती इन दिनों अलग-अलग मंडल के पदाधिकारियों से मिल रही हैं। उनसे संगठन विस्तार के बारे में चर्चा करते हुए यह भी फीडबैक ले रही हैं कि अशोक सिद्धार्थ के यहां शादी में कौन-कौन गया था और कितने लोग अभी भी उनसे संपर्क में हैं। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मायावती के गुस्से का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पश्चिमी यूपी में पार्टी के पुराने और दिग्गज नेता गोरे लाल जाटव तक को निकाल दिया गया.!*
*इसके अलावा हाल ही में प्रयागराज मंडल के राजू गौतम और मिर्जापुर मंडल के कोआर्डिनेटर अमरेंद्र भारती को पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ और नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाए जाने की तैयारी है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई नेताओं का नाम बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है पार्टी नेताओं को साफ कह दिया गया है कि संगठन विस्तार का काम करें और अन्य किसी काम पर ध्यान न दें। मनमाने तरीके से कोई भी बयान जारी नहीं किया जाएगा.!*

*पार्टी गाइडलाइन के अनुसार ही बयान जारी किया जाएगा। मायावती ने पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां करने का भी निर्देश दिया है। पार्टी के कोआर्डिनेटरों से कहा गया है कि वे पंचायत चुनाव की तैयारियां करें और संगठन के लोगों को ही चुनाव लड़ाने के लिए तैयार करें। ग्राम पंचायत से जिला पंचायत तक में सदस्य होने से पार्टी निचले स्तर पर मजबूत होगी...!!!*

109
2241 views

Comment