logo

सुकमा भाजपा ने आपातकाल के 50 वां वर्ष में काला दिवस के रूप में मनाया

सुकमा भाजपा ने आपातकाल के 50 वां वर्ष में काला दिवस के रूप में मनाया

अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में आपातकाल की 50 वीं बरसी पर विशेष कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के नेतृत्व में आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनारायण पाण्डेय ने इस मौके पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर देश में आपातकाल लागू किया। इस दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं, प्रेस की स्वतंत्रता और न्यायपालिका की निष्पक्षता को नुकसान पहुंचाया गया। विपक्ष के लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया।

पाण्डेय ने बताया कि आपातकाल की पृष्ठभूमि में इंदिरा गांधी के चुनाव को लेकर विवाद था। मार्च 1971 के लोकसभा चुनाव में उनके विपक्षी उम्मीदवार राज नारायण ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनाव को चुनौती दी थी। उन पर भ्रष्ट आचरण और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप था।


जिसमे प्रमुख रूप से मौजूद रहे भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, कार्यक्रम संजोजक एवं जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, कार्यक्रम सह संयोजक दिलीप पेद्दी, आयता राम मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष हूँगा राम मरकाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव, कार्यालय सह प्रभारी विवेक यादव, जिला मीडिया प्रभारी रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष रमाकांत नायक सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

0
121 views