logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का शिक्षा विभाग देगा सीधी नियुक्ति

क्रिकेटर रिंकू सिंह बनेंगे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली के तहत ,
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का शिक्षा विभाग देगा सीधी नियुक्ति

दरअसल, क्रिकेटर रिंकू सिंह 8वीं पास है। 9वीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। या यूं कहें तो आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से रिंकू सिंह ने पढ़ाई छोड़कर काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन, क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा। उनका पूरा ध्यान क्रिकेट में करियर बनाने पर रहा। खुद रिंकू सिंह बताते हैं कि उनके पास कभी गेंद खरीदने तक के पैसे नहीं थे और पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। वहीं, उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज पेशे से वकील है और मौजूदा समय में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।

117
5685 views

Comment