logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खुशी के माहोल में गम की लहर। सरदारशहर-चूरू रोड पर केकेसी कॉलेज के पास, एक शादी समारोह में जा रही गाड़ी, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी , दो की मौत, तिन घायल।

आज दिनाँक 26/06/2025/ दोपहर करीब 1:30 PM चुरू से सरदारशहर जा रही "मुस्लिम लुहार" समाज की बारात में शामिल एक स्कॉर्पियो कार, जिसमें पांच लोग सवार थे। चुरु - सरदारशहर रोड़ पर, KKC कॉलेज के पास तेज रफ़्तार मे चलने की वजह से अनियंतत्रित होकर पलट गई। कार में सात लोग सवार थे ,जिनमें से तिन गंभीर घायल है। वहीं दो व्यक्तियों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। मृतकों में चूरू के वार्ड नंबर 53 मोहल्ला लुहारान निवासी आजम लुहार(22) और बिलाल लुहार (35)बताये जा रहे हैं। वंही तिनों घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद, एक को हायर सेंटर रेफर किया जाने की खबर है। और दो का राजकीय उपजिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उक्त सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चूरु से सरदारशहर बारात में जा रहे थे। और हाई स्पीड में गाड़ी के अनियंत्रित हो जाने की वजह से यह हादसा हुआ है।

92
5220 views

Comment