logo

मेरठ में जहर खाने वाली महिला ने बेटे को दिया जन्म, बोली- बड़ी गलती हो गई... 2 बच्चों को भी दिया था सल्फास

एक गर्भवती महिला ने अपने दो बच्चों के साथ सल्फास खा लिया, जिसके बाद अस्पताल में उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। हालांकि, उसकी चार साल की बेटी की मौत हो गई और दो साल का बेटा गंभीर हालत में है। महिला ने यह कदम अपने पति द्वारा शराब पीकर पिटाई करने के बाद उठाया था। परिवार ने पति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है। महिला को अपने बच्चों को सल्फास देने पर गहरा पछतावा है। मेरठ। दो बच्चों के साथ सल्फास खाने वाली महिला ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। महिला आठ माह की गर्भवती थी। डाक्टरों ने बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। महिला की हालत में सुधार है, बड़े बेटे की हालत गंभीर है। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति पर पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।सल्फास खाने से चार साल की बेटी की मौत हो चुकी है। आठ साल पहले आबिद का निकाह राशिदा से हुआ था। शादी के बाद से आबिद ससुराल में ही रहता है। दोनों की चार वर्षीय बेटी जायरा थी और दो वर्षीय बेटा जैद है। आबिद मजदूरी करता है। कुछ महीनों से वह शराब पीने लगा था और काम नहीं कर रहा था।बुधवार को आबिद घर पर शराब पी रहा था। राशिदा ने विरोध किया तो आबिद ने उसकी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध राशिदा ने सल्फास की गोली पानी में घोलकर पहले दोनों बच्चों को पिलाई और फिर खुद पी ली। हालत बिगड़ने पर स्वजन तीनों को कैलाशी अस्पताल ले गए। यहां जायरा की मौत हो गई। उधर, महिला ने उपचार के दौरान बुधवार देर रात बेटे को जन्म दिया। सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आबिद से थाने में पूछताछ की गई। उसने बताया कि शराब पीने की वजह से विवाद होता है। अब भविष्य में वह सुधार करेगा।राशिदा बोली... बच्चों को सल्फास देकर हुई बड़ी गलती
बच्चे को जन्म देने के बाद राशिदा ने बेटा और बेटी से मिलने की जिद की। अभी उसे यही बताया गया कि दोनों की हालत में सुधार है। बेटी की मौत की जानकारी राशिदा को नहीं दी गई है। गुरुवार को महिला रोने लगी और बोली बच्चों को सल्फास देकर उससे बड़ी गलती हो गई है।

0
121 views