logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुसमुंडा में पानी की समस्या को लेकर एचएमएस ने किया सिविल नगर प्रशासन कार्यालय का घेराव…

कुसमुंडा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर कोयला मजदूर सभा एचएमएस के सदस्यों ने सिविल नगर प्रशासन कार्यालय का घेराव किया। विगत तीन दिनों से आदर्श नगर कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर आंदोलन चल रहा है। बताया जा रहा है कि विकास नगर क्षेत्र में पानी सप्लाई होने वाली पाइप टूट गई है, जिससे कॉलोनी में पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है।

एचएमएस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर प्रशासन सिविल कार्यालय का घेराव कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। वेलफेयर कमेटी सदस्य निरंजन सिंह ने संबंधित सिविल अधिकारियों के लापरवाहीपूर्ण रवैया पर सवाल खड़ा किया।

एचएमएस के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक साहू ने तीखे शब्दों में प्रबंधन के उदासीन रवैया को भी पानी जैसे महत्वपूर्ण मांगों को लेकर अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या अभी का नहीं है, विगत तीन वर्षों से पानी की समस्या रही है और आज स्थिति यह है कि संगठन को घेराव पर आना पड़ा है।

एसएमएस क्षेत्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह हैप्पी ने कहा कि अधिकारी अपने क्वार्टर में टैंकर से पानी की सप्लाई करवा कर अपने लिए पानी की आपूर्ति करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पानी की समस्या हल नहीं होगी, हम यहां से नहीं हटेंगे।

इस घेराव प्रदर्शन में एचएमएस के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अशोक कुमार साहू, सुरजीत सिंह हैप्पी, निरंजन सिंह, कमलेश प्रधान, सोनू प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, रामेश्वर वैष्णव, आनंद त्रिपाठी, मुकुद कुमार, अखिल मिश्रा, विलास कुमार पाठक, दीपक कुमार दुबे, यश श्याम यादव, विपिन शर्मा और अन्य सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

FacebookEmailWhatsAppTelegramXShare

108
4554 views
1 shares

Comment