logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत वितरण निगम चेयरमैन से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात


बरेली। आज प्रदेश मंत्री एवं जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत वितरण निगम की चेयरमैन आईएएस रिया केजरीवाल से भेंट की। इस दौरान व्यापारियों एवं उद्यमियों से जुड़ी अनेक समस्याओं से चेयरमैन को अवगत कराया गया तथा उनके समाधान के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए।


चेयरमैन रिया केजरीवाल ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही के तत्काल आदेश जारी किए।


बैठक में राघव खंडेलवाल, एकांश गुप्ता, रजत मेहरोत्रा, विमल रेवाड़ी, मयूर धीरवानी, तनुज भसीन तथा अमोल बंसल सहित कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।


प्रतिनिधिमंडल ने बिजली आपूर्ति में आ रही दिक्कतों, अनियमित बिलिंग, वाणिज्यिक कनेक्शनों में देरी सहित अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। चेयरमैन ने सभी बिंदुओं पर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।


व्यापारियों ने इस सकारात्मक पहल के लिए प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।


140
4307 views

Comment