logo

भाजपा देखे 2027 का सपना, आसान नहीं है मंजिल उसकी, तंदूर के जैसे पड़ेगा तपना।

होशियारपुर: 28 जून,2025 (बूटा ठाकुर गढ़शंकर) यदि बात करें पंजाब की राजनीति की तो स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि यहां की राजनीति बिखरी बिखरी सी नजर आती है। सत्ताधारी पार्टी "आप" को छोड़कर बाकी सारी पार्टियां दो फाड़ हो रखी हैं। उनको मतभेद दूर करके एक ही प्लेटफार्म अपनाने में वक्त लग रहा है। लुधियाना की ताजा जिमनी चुनाव में कांग्रेस पार्टी भी दो धड़े में बंटी हुई दिखी। आप पार्टी सत्ता में जरूर है पर पंजाबी दिलों पर राज करने के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। भृष्टाचार, अपराध रिश्वतखोरी, कतल,चोरी, लूटमार और नशाखोरी पर भले ही करवाई निरंतर गतिमान है पर फिर भी नए नए मामले आए दिन होते ही रहते हैं। अपराधिक अंसरों को जैसे कानून व्यवस्था का डर ही नहीं है। पंजाब लगातार करजाई हो रहा है। आज आम जनता को कर्जा तो आसानी से मिल रहा है लेकिन महंगाई के चलते उसे लौटाना उतना ही कठिन हो गया है। जिसे लेकर आत्म हत्या का चलन बढ़ रहा है। व्योपार वा उद्योगों की होंद घटती जा रही है।बे~रूजगारी के चलते नौजवान या तो नशेड़ी बने या विदेशों में जाने का रुझान है। उसमें भी बहुत सारे परिवार एजेंटों की धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। लिंक सड़कों वा गांवों की फिरनियो की दुर्दशा हो रखी है। बतादें कि नवांशहर के कस्बा राहों से लुधियाना संपर्क सड़क की बात करें तो सतलुज दरिया पर पुल तो बना है पर सड़क का निर्माण अभी तक अधूरा है। जबकि यह सड़क बलाचौर, राहों, नवांशहर,गढ़शंकर, वा बीत एरिया के सभी लोगों के लिए टोल रहत लुधियाना जाने के लिए बहुत ही उपयोगी है। भूले भटके भी सरकार द्वारा नजरअंदाज हो रखी इस सड़क पर चले जाएं तो लगेगा कि किस नर्क में फंस गए। बरसात में तो यह सड़क नर्क से भी बदतर स्थिति में हो जाती है। इसका सुधार अत्यंत जरूरी है।
उधर भाजपा का सपना है कि 2027 के चुनावों में पंजाब पर राज करने का पर उनकी कोशिशें नाकाफी हैं। भले ही उसका वोट बैंक धीरे धीरे बढ़ रहा हो, गांवों में मैंबरशिप भी बढ़ती नज़र आती है,नगरों के कोंसलरों की गिनती में भी बे शक इज़ाफा हुआ है पर आम जनता को अभी भी लुभा पाना जटिलता वा जोखम भरा है। ज़रूरत है कुछ बड़ा करने की, ज़रूरत है केंद्रीय योजनाओं को वर्करों के जरिए आम जनता तक पहुंचने की। जरूरत है किसानों और जवानों के लिए कुछ बड़ा करने की। खासकर विकास से वांझे इलाके की दसूहा से बलाचौर तक बाईपासों/हाईवे पुलों सहत चारमार्गी सड़क का निर्माण वा रेल मार्ग लिंक करवाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य करने का नहीं तो भाजपा का सपना धरे का धरा रह सकता है। क्यास लगाना आसान है कि 2027 के चुनावों में आप, कांग्रेस वा भाजपा में तिकोनी टक्कर देखने को मिलेगी। देखना होगा पंजाब को कर्जमुक्त और खुशहाल कौनसी पार्टी बनाएगी?

38
6393 views