logo

UP: छह साल की चचेरी बहन से बाग में दरिंदगी...फिर मार डाला, यहां छिपाई लाश; कातिल का कबूलनामा- बताया क्यों मारा

यूपी के उन्नाव जिले से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक छह साल की चचेरी बहन से युवक ने दरिंदगी की हदें पार कीं। इसके बाद गला घोंटकर मासूम की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। उत्तर प्रदेश के उन्ना जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। औरास थाना इलाके के एक गांव में गुरुवार रात छह साल की बच्ची की उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को गांव के पास ही नहर की पुलिया में छिपा दिया था।

10
1033 views