logo

गुना जिले में शिक्षक की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, आरोपियों के घर गिराने की मांग

गुना के गेहूं खेड़ा गांव में शिक्षक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाया। कलेक्टर और एसपी ने 10 दिन का समय मांगा और बमुश्किल चक्का जाम कर रहे लोगों को हटाया था। जब शिक्षक का शव गांव पहुंचने वाला था, इसके पहले एक बार फिर ग्रामीण चक्का जाम कर सड़क पर बैठ गए।

गुना जिले के आरोन क्षेत्र के गेहूं खेड़ा गांव में बीते दिन एक शिक्षक की जमीनी विवाद पर की गई हत्या के बाद से ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है। देर रात 9 बजे से 12 सिरोंज स्टेट हाईवे पर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था। पेड़ काटकर सड़क पर आने पटक लिए थे।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी अंकित सोनी ने 10 दिन का समय मांगा और बमुश्किल चक्का जाम कर रहे लोगों को हटाया था। लेकिन रविवार सुबह जब शिक्षक का शव गांव पहुंचने वाला था, इसके पहले एक बार फिर ग्रामीण चक्का जाम कर सड़क पर बैठ गए। वह आरोपियों के घर बुलडोजर से गिराने की मांग पर अड़े हुए हैं।

8
389 views