logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार पब्लिक स्कूल में प्रथम फॉर्मेटिव मूल्यांकन 2025 का परिणाम घोषित, बच्चों ने प्रोजेक्ट वर्क में दिखाया प्रतिभा का जलवा

📚 बिहार पब्लिक स्कूल में प्रथम फॉर्मेटिव मूल्यांकन 2025 का परिणाम घोषित, बच्चों ने प्रोजेक्ट वर्क में दिखाया प्रतिभा का जलवा

। संवाददाता - राजीव कुमार

मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी मे बिहार पब्लिक स्कूल में सत्र 2025 के प्रथम फॉर्मेटिव परीक्षा का परिणाम आज औपचारिक रूप से घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर रचनात्मक प्रोजेक्ट वर्क प्रस्तुत किए।

प्रदूषण, ग्रीन हाउस प्रभाव, फैक्ट्री प्रदूषण, एयर प्रेशर कार, चिड़ियाघर मॉडल, पौष्टिक भोजन, जल शुद्धिकरण प्रणाली, आधुनिक मशीनों का उपयोग तथा मोबाइल एप्लीकेशन निर्माण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अत्यंत प्रभावशाली और नवाचारपूर्ण कार्य किया।

विद्यालय में पूरी तरह से डिजिटल शिक्षा व्यवस्था लागू है, जो LEAD ग्रुप के तकनीकी सहयोग से संचालित होती है। प्रत्येक कक्षा में स्मार्ट टीवी के माध्यम से अध्ययन और मूल्यांकन कराया जाता है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री संजीव कुमार चौधरी (B.Tech) दिल्ली) एवं डायरेक्टर प्रेम कुमार (MBA, दिल्ली) ने बताया कि विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को LEAD संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुलभ हो रही है।

इस अवसर पर विद्यालय के सम्मानित शिक्षकगण संतोष कुमार, कार्तिक कुमार साहू, सुमंत कुमार, सोनू कुमार, ऋषभ कुमार, रविंद्र कुमार यादव, एवं धर्मेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे। वहीं शिक्षिकाओं में चंचल गुप्ता, चांदनी कुमारी, मोनिका सिंह, शबाना खातून, नेहा कुमारी, नीति सिंह एवं सीमा कुमारी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

छात्र-छात्राओं में सोनाक्षी कुमारी, अंजली कुमारी, अनन्या, दीपांशु, दीपांजलि, प्रियांशु सिंघम, कंचन, आयुष सहित सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की जमकर सराहना की। एक अभिभावक ने कहा, "मेरा बच्चा शुरू से यहीं पढ़ रहा है, यहां की पढ़ाई बहुत ही उत्तम है और बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है।"

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन और उनके प्रयासों की सराहना के साथ किया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

145
11543 views

Comment