logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानवता को बचाने घर से निकले संगठन के सदस्य

जहाँ आज पूरे देश मे कोरोना संक्रमण का एक सुनामी रूप देखने मिल रहा,हर तरफ बेवसी हताशा  औऱ लाचारी देखने मिल रही,लोग अपनो के खो जाने की वजह से अत्यंत दुखी और सहमे हुए है।

वहीं बांका जिले की मंदार फाउंडेशन एक नई सुबह ट्रस्ट नित दिन मानवता को बचाने संगठन के माध्यम से लोगों को जागरूक तस्था माश्क बितरण का कार्य कर रही है।जागरूकता अभियान के इसी कड़ी में आज तीसरे दिन बांका जिला प्रभारी प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में तथा जिला महिला अध्यक्ष हेमलता देवी की अगुवाई में सैंकड़ो मास्क का वितरण किया गया।

बांका जिला अंतर्गत दोमुहान पंचायत के मंजरा गावँ में सैंकड़ों महिलाओं को जागरूक किया गया तथा संगठन के माध्यम से निःशुल्क माश्क का वितरण किया गया।इसी कड़ी में पिछले दिनों बांका जिला अधिकारी आवास के समक्ष 287 माश्क वितरण कर कार्य को शुरुआत की गई थी।इसके अलावे अमरपुर प्रखंड अंतर्गत इंग्लिशमोड चौक पर भी 183 लोगों को माश्क मुहैया तथा लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया था।
मंदार फाउंडेशन एक नई सुुबह ट्रस्ट सामाजिक  कार्य के साथ  निरन्तर संगठन का विस्तार  कीया जाता  है। 
इसी क्रम में संगठन के अति बरिस्ट पद पर दशकों से सामाजिक कार्यो से जुड़ी झारखंड में अपनी अलग पहचान की वजह से लोकप्रिय समाजसेवी देवघर से रूबी द्वारी जी को रास्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।इसी कड़ी में देवघर से ही कुशल समाज सेवी अंजू सिंह को रास्ट्रीय कोसाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जा चुका है।महिला सशक्तिकरण औऱ महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा उन्हें रोजगार के लिए प्रशिक्षित करने के लिए महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।महिला सशक्तिकरण के लिए संगठन के द्वारा उठाया गया यह कदम कहीं न कहीं महिलाओं को बेहतर विकल्प देने का कार्य करेगी।ताकि इनके देख रेख तथा उचित मार्गदर्शन में महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

187
15092 views
13 shares

Comment