logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रावण माह में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा को सफल सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उद्देश्य से डीएम ने की बैठक

बस्ती आगामी श्रावण माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उद्देश्य से जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में पुलिस लाईन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी रश्मि यादव, मनोज प्रकाश समेत अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था का पर्व है, इसे सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, साइन बोर्ड, विश्राम स्थल, मोबाइल चिकित्सा इकाई, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराई जाए, उन्होने यह भी निर्देश दिया कि समस्त थानाध्यक्ष कावरिया समिति सदस्यों के साथ बैठक अवश्य कर लें और उनके सुझाव प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा के दौरान रास्तों में पड़ने वाले गड्ढों की पैचिंग समय से करा दी जाय। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत पोल को चिन्हित करते हुए उस पर सुरक्षा के दृष्टिगत पालीथिन लगायी जाय तथा सड़को पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि शिविर कैम्प लगाया जाए तथा डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय, शिविर कैम्प पर स्नेक वेनम भी उपलब्ध रहें। एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर पड़ने वाले अवैध कटों को बन्द किया जाय और आवश्यकतानुसार वैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाय।अपर जिलाधिकारी ने नगर निकायों को निर्देश दिया कि शिविर स्थलों, मंदिरों एवं मुख्य यात्रा मार्गों पर विशेष साफ-सफाई की जाए, शौचालय एवं कूड़ेदान की पर्याप्त व्यवस्था हो। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, और जल निगम को पेयजल टैंकर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मार्गों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। उन्होने कावड समितियों से अपील किया कि अपने से संबंधित समस्त सूचनाए व कार्ययोजना संबंधित थाने पर अवश्य दे दें।
बैठक में अधिकारियों को समय से सभी तैयारियाँ पूर्ण करने और कंट्रोल रूम के माध्यम से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी व कावड़ समिति के सदस्य एवं संभ्रांत नागरिकगण उपस्थित रहें।
Report: Shahzad Alam

131
2701 views

Comment