गुजरात मे बड़ा हादसा, वडोदरा आनन्द को जोड़ने वाला गंभीरा ब्रिज टूटा
#Breaking
आनंद और वडोदरा ज़िलों को जोड़ने वाला गंभीरा पुल ढहा, तीन लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
आनंद और वडोदरा ज़िलों को जोड़ने वाले महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के ढहने की घटना सामने आई है। पुल के ढहने से ट्रक और टैंकर नदी में गिर गए हैं।
वर्षों पुराना गंभीरा पुल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। पुल के ढहने से आणंद, वडोदरा, भरूच और अंकलेश्वर के बीच संपर्क टूट गया है। इस घटना में तीन लोगों को बचा लिया गया है और बताया जा रहा है कि तीन लोगों की मौत हो गई है।
मुख्यमंत्री को गंभीरा पुल दुर्घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने मुख्यमंत्री को घटना की जानकारी दी।