logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

''गया के शेरघाटी प्रखंड में जन सुराज पार्टी की सभा,बिहार बदलने का लिया संकल्प,,

गया (बिहार) शेरघाटी प्रखंड के श्री नारनौलिया भवन शेरघाटी में बुधबार को शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी रंजीत कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जन सुराज पार्टी की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
सभा में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि जन सुराज की सरकार बनती है तो बिहार में व्यापक बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने बेहतर शिक्षा व्यवस्था, उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं, पलायन पर नियंत्रण, रोजगार सृजन, वृद्धा और विधवा सम्मान सहित बिहार को नए विकास की दिशा में ले जाने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए रंजीत कुमार अग्रवाल ने कहा की हम सभी को अपने विचार को बदलने के साथ साथ हि डबल इंजन और बाप बेटा की सरकार को भी बदलने की जरूरत है और बिहार बदलने और एक नया बिहार बनाने की अपील करने आए हैं।"
कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के अनेक नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
मो अमजद हसन (चुनाव अभियान समिति संयोजक, (मगध) जिलाध्यक्ष भवानी सिंह गया
जावेद खान (अभियान समिति संयोजक, गया)
अमित शर्मा जिला युवा अध्यक्ष गया
अमित कार्तिकय जिला प्रवक्ता गया
मो. जमील अली हसन (पूर्व प्रत्याशी बेलगंज)
देवेन्द्र सिंह, शिवरतन यादव, संजीता देवी, त्रिपुरारी प्रसाद, प्रिंस सिंह,ताल्केश्वर पाण्डेय ,मुन्ना मिश्रा,संदीप पाण्डेय उपस्थित रहे।
सभा की अध्यक्षता गुड्डू जी जन सुराज गया ने की।
सभा के अंत में नेताओं ने जनता से अपील की कि वे जन सुराज की विचारधारा से जुड़ें और बिहार के विकास में सहभागी बनें।

141
6359 views

Comment