logo

परहित सुखाय गुरु को, वेतन उपाय शिक्षक न बनायें : प्रीतेष त्रिपाठी*

गुरु पूर्णिमा की पूर्वसंध्या पर कोटवा गांव मे स्किल इंडिया केंद्र की संचालक रोहित उपाध्याय के नेतृत्व मे संस्कृति के संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था के संयोजक प्रीतेष कुमार त्रिपाठी ने कहा यह शायद सोशल मीडिया के आधुनिक गुरु के मानस पुत्रों की योजना का सफलीकरण ही है कि हम ने परहित! के सुखाय 'गुरु' को, वेतन उपाय 'शिक्षक' में वदल दिया है। मेरा मानना है कि जव आप मुंह खोल कर कुछ भी बोलते है तो उसी समय पता चल जाता है कि आप की माँ पिताजी ने, समाज ने आप को क्या और कैसा सिखाया था। आज समाज में संस्कृति के हानि के जिम्मेदार हम सब है अतः हम लोग अपने साज समाज में संस्कृति के रक्षक बने न कि भक्षक। उक्त अवसर पर रोहित उपाध्याय ,तन्नू पाण्डेय, राहुल त्रिपाठी, अथर्व त्रिपाठी, सत्या, अथर्व त्रिपाठी, शुभ त्रिपाठी, कृष्णा दूवे आदि लोगो ने अपने विचार प्रस्तुत किये और कार्यक्रम को सफल बनाया।

1
968 views