logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पखांजूर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क मरम्मत कार्य की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

संवाददाता -असीम पाल
परलकोट दर्पण न्यूज लोकल

पखांजूर, दुर्गुकोंदल से पखांजूर मुख्य सड़क जो कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। दुर्गुकोंदल पखांजूर मुख्य सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व )पखांजूर को ज्ञापन सोपा गया ।ज्ञापन में कहा गया है कि पखांजूर आने का मुख्य मार्ग दुर्गकोंदल से पखांजूर तक है। जो कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है ।जिससे उस पर आने वाले जाने वाले आम नागरिकों, आम जनता, राहगीरों, वाहन चालकों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए आम जनता, राहगीरों, वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए तत्काल दुर्गकोंदल से पखांजूर तक कई जगह क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का तत्काल मरम्मत कराया जाए। ज्ञापन की एक प्रति का अनुवीभागिय अधिकारी लोक निर्माण विभाग पखांजूर को भी प्रेषित किया गया है।

131
3428 views

Comment