logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची के होटल रेडिसन ब्लू में गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुरू हो गई है।

दोनों राज्यों से मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में वहां के मंत्री प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद हैं। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह आदि अधिकारी भी मौजूद हैं।



झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी, पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, ओडिशा के उप मुख्यमंत्री पी. परीदा अपने-अपने राज्य के दर्जनों अधिकारियों के साथ मौजूद हैं।

बैठक में चार राज्य झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा व बिहार के प्रतिनिधि के अलावा अधिकारी शामिल हैं। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाली इस बैठक में 20 एजेंडे शामिल किए गए हैं।

89
3888 views

Comment