logo

चलो इंसान बने


चलो इंसान बने

भेदभाव छोड़कर इंसानों को दे मोल
इंसानियत का रिश्ता होता अनमोल
लड़ाई तो कोई भी कर ले किसी से
पर मुश्किल है दोस्ती हर किसी से

दुनिया बड़ी भी है छोटी भी
अच्छी है तो बुरी भी
धर्म पे लड़ना आसान है
कर्म पे लड़ना मुश्किल है

यारी अगर हो प्यारी
तो करोगे नहीं दुनियादारी
अगर दिल में होगा छल
तो अपना ही बुरा होगा कल

लड़ाई से मिलता है बस दुख
मिटती नहीं किसी की भूख
अगर दोगे प्यार
अच्छा बनेगा संसार

नेक रखो विचार
नेकी का करो प्रचार
मत करो किसी पे वार
बस करो प्यार

भेदभाव छोड़कर इंसानों को दे मोल
इंसानियत का रिश्ता होता अनमोल
लड़ाई तो कोई भी कर ले किसी से
पर मुश्किल है दोस्ती हर किसी से

32
1185 views