logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजली विभाग का JE रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार...

बिजली विभाग का JE रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB फरीदाबाद में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड, मण्डल-1 बल्लभगढ़ में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (जेई) सुरजीत को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी सेक्टर-61 बल्लभगढ़ स्थित वर्कशॉप में लगा बिजली मीटर जल गया था। मीटर बदलवाने के लिए जब वह जेई सुरजीत से मिला तो उसने कुल 10,000 रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता पहले ही 5,000 रुपये दे चुका था, लेकिन आरोपी ने बाकी बचे 5,000 रुपये भी मांगे।

इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता ब्यूरो की टीम ने बल्लभगढ़ स्थित बिजली निगम के कार्यालय में ही सुरजीत को 5,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद में धारा 7 पीसी एक्ट व 308 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

#ACB
#AIMA MEDIA
#Ballbhgarh
#Faridabad SmartCity
#JE

136
3767 views

Comment