logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे कोरबा छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं.प्रदीप मिश्रा पहुंचे कोरबा,समिति पदाधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत,आज से मीरा रिसार्ट में शुरू हो रही शिव पुराण कथा,श्रद्धालु ऑनलाइन ही कथा में हो सकेंगे शामिल

कोरबा । कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कोरबा पहुंच गए हैं और भक्तों ने उनका आत्मीय स्वागत किया है। 12 जुलाई से मीरा रिसॉर्ट में शिव पुराण कथा की शुरुआत होगी। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया और उनके प्रवचन की तैयारी की जानकारी दी।मीरा रिशोर्ट में लगभग 300 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है, जो जजमान बने हैं और कथा में शामिल होंगे। इसके अलावा, पूरी कथा ऑनलाइन सुनी जा सकती है, जिससे दूर-दराज के भक्त भी पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन का लाभ उठा सकेंगे।

सावन मास में शिव पुराण सुनने का विशेष महत्व है। इस मास में भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन से भक्तों को भगवान शिव की महिमा और उनकी कथा के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।

112
4597 views

Comment