logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सेठानी घाट पर जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति द्वारा मां नर्मदा को चढ़ाई 1100 मीटर लंबी चुनरी, सैकड़ो कांवड़िया रहे मौजूद*

*सेठानी घाट पर जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति द्वारा मां नर्मदा को चढ़ाई 1100 मीटर लंबी चुनरी, सैकड़ो कांवड़िया रहे मौजूद*


नर्मदापुरम - जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नर्मदापुरम मे मां नर्मदा सेठानी घाट पर मां नर्मदा का जल अभिषेक कर मां नर्मदा को चढ़ाई 1100 मीटर लंबी चुनरी । कावड़ यात्रा समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मालवीय द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कावड़ यात्रा 23 वर्ष में प्रवेश करने जा रही है जिसके तहत आज शाम 5 बजे मां नर्मदा का जलाभिषेक कर 1100 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई वही कल सावन सोमवार के प्रथम सोमवार में मां नर्मदा का जल अभिषेक कर सभी कावड़िया द्वारा मां नर्मदा का जल भरकर पचमढ़ी जटाशंकर की ओर रवाना होंगे यह यात्रा मां नर्मदा के सेठानी घाट से कल सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी, वहीं आज मां नर्मदा के चुनरी महोत्सव में सोहागपुर के पंडित प्रकाश मुदगल के आतिथ्य विद्वान आचार्य नीरजेश त्रिपाठी, आचार्य अविनाश मिश्रा सहित वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मां नर्मदा का पूजन अभिषेक कराया । इस दौरान जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति की अध्यक्ष सुश्री राजो मालवीय, पंडित दिनेश तिवारी, हंस राय, गोवर्धन यादव, गोविंद दुबे, गजेंद्र मालवीय, प्रमोद कुशवाहा, आरती मालवीय, सीमा कैथवास, मुकेश नागर, साईं राम सोनी, किशन मीना, साहब सिंह पटेल के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

55
78 views

Comment