
एपेक्स क्लिनिक में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन संपन्न।
नेर (वसीम शेख) :- आज के इस भागदौड़ के जीवन में हर एक इंसान अपना जीवन व्यतीत कर रहा है और इसीलिए उसका अपने शरीर की ओर कोई ध्यान नहीं है। वैसे भी हर एक इंसान के अंदर 40 वर्ष की आयु के बाद उसकी हड्डियां कैल्शियम की कमी की वजह से कमजोर हो जाती है तथा इसी कमजोरी के कारण फ्रैक्चर, हड्डियों का टूट जाना, कमजोर हो जाना आधी समस्याएं निर्माण होती है। हड्डियों में कैल्शियम की कमी के कारण ही 40 वर्ष के बाद उसकी जांच कराना आवश्यक होता है। इसी के संबंध में नेर के एपेक्स क्लिनिक में में बीएमडी द्वारा हड्डियों में कैल्शियम का प्रमाण कितना है इसकी जांच के लिए एक जांच शिविर रखा गया था। यह शिबीर दि 13/07/2025 को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रखा गया था और इसमें सभी प्रकार की जांच निशुल्क की गई तथा उसकी जांच रिपोर्ट भी तभी वितरीत की गई।जांच शिविर में कुल 100 लाभार्थियों ने लाभ उठाया।इस शिविर में यवतमाल के जाने माने डॉक्टर फैजान मिर्जा(आर्थो)और महिलाओं के लिए डॉक्टर फातिमा मिर्जा (OBGY) के मार्गदर्शन में और एपेक्स क्लिनिक के संचालक डॉक्टर खालिद इकबाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
इस शिविर को सफल बनाने के लिए कंपनी जेनबर्कट फार्मास्युटिकल्स के एरिया सेल्स मैनेजर आवेस दानिश,फैजल मिर्जा डायरेक्टर फर्स्ट स्टेप हॉस्पिटल यवतमाल, आवेज खान, अकीब शेख,तहसीन रजा, अयाज़ बेग और समीर टिक्की ने सफलता पूर्वक परिश्रम किया।