logo

Bihar: पटना में पत्रकार की मां की निर्मम हत्या, अपराधियों ने तकिया से मुंह दबाकर मार डाला; घर के सामान भी लूटे

पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात चोरों के एक गिरोह ने घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की। विरोध करने पर एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भय का माहौल बन गया है। सबसे पहले घटना की जानकारी महिला के छोटे बेटे को मिली, जो काम करके वापस घर लौटे थे। उन्होंने तुरंत अपने परिवार के सदस्यों और पुलिस को सूचना दी। वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतका के छोटे पुत्र नलिनी कांत शर्मा ने बताया कि मैं दैनिक हिन्दी समाचार पत्र में कार्यरत हूं। शुक्रवार रात की ड्यूटी के बाद शनिवार अहले सुबह लगभग तीन बजे घर लौटे था। जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला, भीतर का मंजर देख उसके होश उड़ गए। मां मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थीं। अलमारी टूटी हुई थी और गहने समेत कीमती सामान गायब था। इसके बाद मैंने अपने भाई-बहनों और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी गुलाम मोहम्मद, एसडीपीओ सुशील कुमार और बाद में सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और वैज्ञानिक तरीके से पूरे मामले की तहकीकात जारी है। लेकिन बदमाशों को घर की पूरी स्थिति की जानकारी थी, जिससे शक और गहराता जा रहा है।

8
239 views