logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने दी संगठन को गति देने की रणनीति, मनिहारी व जखनियां द्वितीय मंडलों की बैठक में किया मार्गदर्शन


गाजीपुर। भाजपा जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर पदाधिकारी को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहकर कार्य करना होगा। वे मनिहारी द्वितीय मंडल की मासिक कामकाजी बैठक (जो महर्षि पब्लिक स्कूल खडबाडीह में आयोजित हुई) एवं जखनियां द्वितीय मंडल की बैठक (जो दुल्लहपुर स्थित चौहान मार्केट में अजय चौहान के विद्यालय पर संपन्न हुई) में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।


बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् गान से हुई। मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान ने जिला महामंत्री अवधेश राजभर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।


अपने संबोधन में राजभर जी ने कहा कि संगठनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए हर शक्ति केंद्र संयोजक को बूथ अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर रणनीतिक तैयारियों पर बल दिया और सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की रीढ़ बताते हुए उनके सक्रिय योगदान की अपेक्षा जताई।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज मिश्रा, पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी अनिल पाण्डेय, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद राय सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान ने की, जबकि संचालन मंडल उपाध्यक्ष रामप्यारे यति ने किया।


इस दौरान श्रीमती सरोज मिश्रा एवं अनिल पाण्डेय ने भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बैठक उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई।


97
1634 views

Comment