logo

म्योरपुर. लगातर तीसरे बार 15 लाख रुपए कीमत की गांजा म्योरपुर S.H.O द्वारा दबोचा गया एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दुबे को मुखबिर से सूचना मिली कि बभनडीहा के जंगल में एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है।

उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष म्योरपुर मय टीम मौके पर जाकर संदिग्ध आर्टिका वाहन संख्या OD 23 N 0847 को चेक किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर दो बोरियों में कुल 24 पैकेटों में 71.270 किलोग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) बरामद हुआ। मौके से एक अभियुक्त राजा सिंह उर्फ किशन सिंह पुत्र स्वर्गीय मनोज सिंह निवासी सहतवार, थाना सहतवार, जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जिनके नाम शैलेश कुमार शाह पुत्र राजू लाल शाह, निवासी बड़माल, झारसुगुड़ा (उड़ीसा) एवं समीर शाह पुत्र अज्ञात, निवासी बड़माल, झारसुगुड़ा (उड़ीसा) है। इसके अतिरिक्त, नाजायज गांजा आपूर्ति से जुड़े दो व्यक्तियों भक्त चरण राणा उर्फ राजू पुत्र अज्ञात, निवासी पंचपाड़ा, थाना टाउन थाना, झारसुगुड़ा उड़ीसा (गांजा बेचने वाला) तथा राजेश सोनकर पुत्र अज्ञात, निवासी कोखराज, थाना कोखराज, जनपद कौशांबी (गांजा खरीदने वाला) की तलाश की जा रही है।

इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0-89/2025 धारा 8/20/27ए/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

197
5029 views
  
1 shares