logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्यार्थियों के विकास में निःशुल्क साइकिल योजना एक महत्वपूर्ण अंग - परिहार और सोलंकी

रतलाम (आलोट) - देश का भविष्य उज्जवल और संस्कारमय बने। बच्चे देश की भावी पीढ़ी है जो आने वाले समय में देश को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे। इसके लिए सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु नीत नये आयाम चला रही है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो और इसमें निःशुल्क सायकल योजना एक महत्त्वपूर्ण अंग है जों दूर दराज से आने वाले बच्चों की उत्तम शिक्षा में सहायक है।
उक्त वक्तव्य शासकीय माध्यमिक विद्यालय बर्ड़िया
राठौर पर आयोजित निःशुल्क सायकल वितरण समारोह में आतिथ्य कर रहे जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार और पूर्व जनपद सदस्य एडवोकेट नीलम सोलंकी ने कहें। परिहार का स्वागत साफा पहनाकर हार पुष्प द्वारा किया गया। साथ ही नीलम सोलंकी, जनपद सदस्य रणजित सिंह, सरपंच मान सिंह सोलंकी, उपसरपंच किशोर सिंह आदि अतिथियों का स्वागत भी होकम शर्मा, बद्रीलाल प्रजापत, सोदानलाल चौधरी, अन्दरलाल चौधरी, सत्यनारायण प्रजापत, मनोहरलाल, जन शिक्षक गोपाल सोलंकी, शिक्षक जाधवराव भोगे, प्रमोद शर्मा, शिक्षिका श्रीमती दुबे द्वारा किया गया। स्वागत भाषण और संचालन विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक जितेन्द्र सिंह सोलंकी तथा आभार प्रधानाध्यापक यशवंत दुबे ने माना। समस्त विद्यार्थियों के साथ साथ पालकगण सचिव प्रहलाद सिंह गोविन्द पांचाल व अनेकों ग्रामवासीगण उपस्थित रहे।

87
3005 views

Comment