logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुशेश्वरस्थान के बेटे राजकुमार पासवान बने VIP के प्रदेश सचिव – क्षेत्र में खुशी की लहर

कुशेश्वरस्थान, दरभंगा:
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय नेता श्री राजकुमार पासवान को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यह सम्मान न सिर्फ राजकुमार पासवान के लिए, बल्कि पूरे 78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।

इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर VIP के संस्थापक व पूर्व मंत्री "सन ऑफ मल्लाह" श्री मुकेश सहनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष साहनी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बालगोविंद बिंद को क्षेत्रवासियों ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।
बधाई देने वालों में:
बिनोद बंपर, अनिल मुखिया, नवीन सिंह, शिवशंकर सहनी, बबलू यादव, झरीलाल सदा, जितेन्द्र यादव, लालू यादव, अजय कुमार समेत कई स्थानीय नेता शामिल हैं।

176
9970 views

Comment