logo

कुरुक्षेत्र चित्रगुप्त परिवार की बैठक आयोजित


कुुुरुक्षेत्र, 21 जुलाई। चित्रगुप्त परिवार कुरुक्षेत्र के सदस्यों द्वारा गीता स्कूल कुरुक्षेत्र के प्रांगण में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चित्रगुप्त परिवार के प्रधान अनिल कुलश्रेष्ठ ने कायस्थ सभा के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन बैठकों के आयोजन से कायस्थ बिरादरी के लोगों में आपस में मेलजोल बढ़ता है। हिंदू धर्म की मान्यता हैं कि कायस्थ धर्मराज श्री चित्रगुप्त भगवान की संतान हैं तथा श्रेष्ठ कुल में जन्म लेने के कारण इन्हें ब्राह्मण और क्षत्रिय दोनों धर्मों को धारण करने का अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि कायस्थ बिरादरी के जरूरतमंद मेधावी छात्र गीता स्कूल में निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं।
महासचिव देसराज भटनागर ने बताया कि कायस्थ बिरादरी के लोगों को आपस में सुख दुख में एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रत्येक माह के पहले रविवार को सभा की बैठक का आयोजन किया जाएगा तथा मासिक सदस्यता शुल्क 200 रूपये प्रतिमाह होगा। भाई दूज पर सभा के सभी सदस्य ब्रह्मसरोवर पर बने चित्रगुप्त भगवान के मंदिर में एकत्रित होकर पूजा अर्चना करेंगे ।
इस बैठक में श्री चित्रगुप्त परिवार का सरंक्षक डॉ. प्रेम भटनागर, सह उप-प्रधान प्रद्युम्मन भटनागर, महासचिव देस राज भटनागर, कोषाध्यक्ष राजेश भटनागर, प्रेस सचिव अमित भटनागर, संयुक्त सचिव मांगेराम भटनागर कार्यकारिणी सदस्य ममता भटनागर मौजूद रहे।

20
1149 views