logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा कार्यक्रम

भगवा हिन्दू सेना बरेली के तत्वावधान में सावन के पावन माह के द्वितीय सोमवार को लल्ला मार्केट प्रेमनगर बरेली में एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कावड़ यात्रियों के लिए शीतल जल सेवा, शर्बत वितरण एवं फल वितरण किया गया। साथ ही कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार,अर्बन को ऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रीमती श्रुति गंगवार जी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना जी और डॉ विनोद पागरानी जी ,भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा जी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के इस सेवा कार्य की सराहना की और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस आयोजन में मुख्य सेवा दार आयुष अग्रवाल,कशिश सक्सेना, अंकित सक्सेना,लक्ष्य अग्रवाल की विशेष भूमिका रही, जिनके संयोजन और सेवा भावना से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता ने कहा:
"कावड़ सेवा ना केवल एक धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि यह सामाजिक समर्पण और एकता का भी प्रतीक है।"

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया और इस सेवा कार्य को भव्य और प्रेरणादायक बनाया।
भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल सेवा का प्रतीक था, बल्कि धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का संदेश भी था।

हर हर महादेव 🚩
इस मौके पर श्री अनिल अग्रवाल जी,कुमार गौरव शर्मा जी,पंकज अग्रवाल जी,राघव खंडेलवाल,राजीव गुप्ता ,कुशाग्र गुप्ता,पारस अग्रवाल,संजय सिंह,हार्दिक राज,विप्लव विनोद,आयुष सक्सेना,जसमीत सिंह,शिखर अग्रवाल,दिव्यांश निगम,अश्वनी जायसवाल,महेश अग्रवाल अनुज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।।

---

119
3480 views

Comment