भारतीय जनवादी नौजवान सभा (DYFI) – भागलपुर
भ्रष्टाचार के खिलाफ चेतावनी
"हर शख्स पर उल्लू बैठा है, अंजामे गुलिस्ताँ क्या होगा!"
यह हालात हैं भागलपुर नगर निगम के, जहां पिछले 10 महीनों से फाइलें धूल फांक रही हैं। कोई काम आगे नहीं बढ़ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे नगर निगम में भ्रष्टाचार ने स्थायी डेरा डाल लिया हो। जनता की समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन बेखबर बना बैठा है।
भारतीय जनवादी नौजवान सभा (DYFI) इस घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार की कड़ी निंदा करती है। हम मांग करते हैं कि:
1. नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाई जाए।
2. सभी लंबित फाइलों को त्वरित गति से निपटाया जाए।
3. नगर निगम की कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाई जाए।
यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो DYFI नगर निगम का गेट जाम आंदोलन करेगी और नगर आयुक्त एवं मेयर का पुतला दहन करेगी। यह जन-आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक जनता को न्याय नहीं मिल जाता।
DYFI - भागलपुर