logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानस सेवा समिति ने किया कांवरियों का भव्य स्वागत, लिया भोलेनाथ से आशीर्वाद

फिरोजपुर, 22 जुलाई 2025 — श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर मानस सेवा समिति द्वारा आज भगवान भोलेनाथ के भक्त कांवरियों का भावपूर्ण स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने कांवरियों पर पुष्प वर्षा की, उन्हें फल व जल वितरित किया और उनकी सेवा में तन-मन से जुटे रहे।
कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालु "बोल बम" के जयकारों के साथ आगे बढ़ते हुए भगवान शिव के पवित्र जलाभिषेक हेतु प्रस्थान कर रहे थे। इस अवसर पर समिति ने शिव भक्तों से आशीर्वाद भी लिया और उनके साहस व भक्ति की सराहना की।
मानस सेवा समिति के अध्यक्ष लवकेश देवगण ने कहा,“श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। भोलेनाथ के भक्तों की सेवा से हमें भी शिव कृपा की अनुभूति होती है।”मानस सेवा समिति ने यात्रियों को विश्राम, प्राथमिक उपचार और प्रसाद की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई।
इस धार्मिक आयोजन ने न केवल क्षेत्र में भक्ति भाव का संचार किया बल्कि सामाजिक सेवा की एक सुंदर मिसाल भी पेश की इस मौके पर पण्डित अंशु देवगण,राजु चिंगारी,प्रीत खन्ना,अंकुश मोनू,साहिल भण्डारी उपस्थित रहे

86
15013 views

Comment