logo

हिमाचल प्रदेश के वरुण बालिया एवं कुमारी होमानी को विश्व युथ सवाते चैंपियनशिप 2025 मे भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव

हिमाचल प्रदेश के वरुण वालिया एवं कुमारी होमानी को विश्व यूथ सवाते चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव

मंडी, 22 जुलाई 2025:
हिमाचल प्रदेश सवाते एसोसिएशन को अत्यंत हर्ष के साथ यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मंडी जिले के दो होनहार खिलाड़ी, वरुण वालिया एवं कुमारी होमानी का चयन आगामी विश्व यूथ सवाते चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय टीम में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 23 से 27 जुलाई 2025 तक ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित की जा रही है।

दोनों खिलाड़ियों ने अपनी कठोर मेहनत, अनुशासन एवं अदम्य साहस के बल पर यह सम्मान अर्जित किया है, जो न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए गर्व की बात है।

आज रवाना होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश सवाते एसोसिएशन की महासचिव श्रीमती संतोषी शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को भारतीय तिरंगा भेंट कर अपना आशीर्वाद दिया तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, "यह उपलब्धि प्रदेश के सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और हिमाचल में सवाते खेल के विकास को नई दिशा देगी।"

हिमाचल प्रदेश सवाते एसोसिएशन की ओर से दोनों खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं सफल प्रदर्शन की कामना करते हैं। 🇮🇳🫡🥊🎉

33
11473 views