
गुजरात प्रदेश कांग्रेस 'के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित चावड़ा ने संभाला पदभार
गुजरात पदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित चावड़ा ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया। उनके साथ ही गुजरात विधानसभा 'में कांग्रेस विधायक दलके नेता के रूप में डॉ. तुषार चौधरी ने भी पद् ग्रहण किया। इससे पूर्व दोनों नेताओं ने नगरदेवी भद्रकाली मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर रैली भी निकाली।गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मुकुल वासनिक की उपस्थिति में पालडी स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पदग्रहण समारोह में नवनियूक्त अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि वे गुजरात के लोगों की आवाज बनेंगे। वे राज्य के लोगों को परेशान कर रहीं बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य में आने वार्ली खामियों का पुरे जोर से विरोध करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए वे अकेले ही नहीं बल्कि सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा।गुजरात कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा कि अब तक अध्यक्ष रहे शक्तिसिंह गोहिल ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी अकेले शक्तिसिह नहीं बल्कि उनकी भी (वासनिक) और अन्य नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की भी है।
डॉ. तुषार चौधरी ने कहा कि उनके पास भले ही विधानसभा में कम विधायक है, लेकिन जो विधायक है वे काफी अनुमवी है। वे सरकार की दुखती नस को दबाने वाले है।
राज्य सभा सांसद व गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि अमित चावड़ा और डॉ. तुषार चौधरी की जोड़ी राज्य में रंग लायेगी। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेता अनुभवी है। एक वर्ष बाद राज्यसभा सांसद का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उसके बाद वे पूर्व अध्यक्ष नही बल्कि एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में काम करते रहेंगे। गोहिल ने ब्रिज टूटने के मुद्देपर सरकार पर खूब प्रहार किए। पदग्रहण समारोह में गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धर्थ पटेल, जगदीश ठाकोर, सीनियर नेता मधुसूदन मिस्त्री, पूर्व विधायक परेश धानाणी, ललित कगथरा विधायक जिम्नेश मेवाणी, सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, समेत अनेक लोग माजूद रहे।