logo

बारिश न होने से धान की रोपाई प्रभावित

सावन का महीना आधा बीत चुका है। बारिश की कमी से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश कम होने से खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।

एक सप्ताह से लगातार तेज धूप के कारण खेतों में धूल उड़ रही है। हरहुआ विकास खण्ड के आयर, औरा, गहनी, अजोरपट्टी, कुरौली , काकलपुर, पुआरी खुर्द सहित दर्जनों गांवों में यही स्थिति है।

काकलपुर के किसान कैलाश यादव ने बताया कि मशीन से धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। किसान बाल गोविंद पाल के अनुसार पम्पिंग सेट से पानी भरने के बावजूद खेतों में पानी की कमी है।

तेज धूप से खेतों में काम करने वाले लोग बीमार पड़ रहे हैं। किसान चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी। फूलों की खेती करने वाले किसान रामासरे ने कहा कि बारिश के अभाव में खेती की स्थिति चिंताजनक है। उनके अनुसार अब खेती भगवान भरोसे है। फसलों का उत्पादन कम होने की आशंका है।

16
1035 views