logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, डेंजर निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जो खतरे के निशान के करीब है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में वृद्धि हुई है। जलस्तर 204.13 मीटर तक पहुंच गया है। हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में लगभग 48 से 50 घंटे लगते हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बुधवार को यह 204.13 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के स्तर से थोड़ा ही नीचे है। बता दें कि दिल्ली में यमुना नदी में खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में वृद्धि हुई है। जल स्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सरकार स्थिति पर नजर रख रही है।

हथिनीकुंड बैराज से 50, 000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को पहली बार 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। रात एक बजे के आसपास पानी की मात्रा 54,707 क्यूसेक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में लगभग 48 से 50 घंटे लगते हैं। पुराना रेलवे पुल प्राथमिक निगरानी केंद्र के रूप में काम करता है। जल शक्ति मंत्रालय की एक समिति ने दिल्ली रेलवे पुल पर खतरे के स्तर को संशोधित करने की सिफारिश की थी। कुछ साल पहले ही इसे बदला गया था।

बाढ़ आने पर इन इलाकों में भर सकता है पानी
यमुना नदी का पानी अगर खतरे के निशान को पार करता है तो मंजनू का टीले, यमुना विहार, हाथी घाट, सोनिया विहार, यमुना खादर जैसे निचले इलाके में पानी भर सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

97
4244 views

Comment