
बड़ी खबर देश से थाईलैंड कंबोडिया सीमा पर खूनी संघर्ष 9 की मौत f16 की तैनाती
*🚨 थाईलैंड 🇹🇭–कंबोडिया 🇰🇭 सीमा पर खूनी संघर्ष, 9 की मौत, F-16 की तैनाती, UNSC से हस्तक्षेप की मांग! 🔥*
🔴 बैंकॉक: सीमा विवाद ने थाईलैंड और कंबोडिया को सीधे संघर्ष में झोंक दिया है। कंबोडिया की ओर से दागे गए रॉकेट हमले में थाईलैंड के 9 नागरिक, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, मारे गए। 14 अन्य घायल हुए हैं।
💣 जवाबी कार्रवाई में थाईलैंड ने F-16 फाइटर जेट्स तैनात कर कंबोडिया के दो इलाकों में बमबारी की। देर शाम तक सीमा पर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।
📣 कंबोडियाई PM हुन मानेत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से तत्काल बैठक बुलाने की मांग की और थाईलैंड पर "बिना उकसावे और जानबूझकर हमला" करने का आरोप लगाया।
🛐 बौद्ध बहुल दोनों देशों ने एक-दूसरे पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है।
🏛 ‘Khmer Times’ के अनुसार, ओड्डार मींचे प्रांत के ता मोआन थॉम और ता क्रा बेई मंदिर क्षेत्रों में कंबोडियाई सेना पूरी ताक़त से मोर्चा संभाले हुए है।
✈️ थाई शासन ने अपने नागरिकों को तुरंत देश लौटने का आदेश दिया है।
⚠️ यह संघर्ष पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया की शांति और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।