logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जलवायु संरक्षण हेतु वृक्षारोपण एवं पेड़ बचाना अतिआवश्यक। (मुन्ना सिंह)

आज दिनांक 26/07/2025 दिन शनिवार को दरियापुर वार्ड संख्या 17 के वार्ड पार्षद बेबी देवी की मौजूदगी में पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह बख्तियारपुर विधानसभा प्रभारी मुन्ना सिंह के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पेड़ लगाया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल जीवन हरियाली एवं भाजपा द्वारा निर्धारित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाना और जलवायु में हो रहे परिवर्तन को रोकना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात से आई हुई भाजपा फतुहा विधानसभा महिला प्रवासी रंजना कोइरी एवं अल्का भाटिया उपस्थित हुई।
उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण से वन्यजीव आवास संपर्क में सुधार होता है और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है। पेड़ हवा से हानिकारक प्रदूषकों को हटाते हैं और हमारे प्राकृतिक वायु फिल्टर के रूप में कार्य करते हैं। हम जो पेड़ लगाते है उनसे हमें ताजे वायु के साथ साथ स्वच्छ फल फूल मिलते जो हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी साबित होता है। वहीं इस कार्यक्रम में फतुहा नगर के भाजपा प्रदेश कमिटी सदस्य सुधीर यादव ,विधानसभा संयोजन विजय वत्स,भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी,नगर महामंत्री अरुण कुमार झा, नगर महामंत्री सुरजीत कुमार,महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू मिश्रा,महाराणा प्रताप शक्ति केंद्र प्रमुख राहुल कुमार, गुड्डू कुमार,सन्नी कुमार,दिलीप सिंह, उदय नारायण सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

130
3306 views

Comment