logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एस. आर. ग्रुप ऑफ़ कंपनीज और जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल – भिवंडी मनपा स्कूल में पेयजल शुद्धिकरण मशीन का शुभारंभ

भिवंडी के रावजी नगर स्थित महानगरपालिका स्कूल क्रमांक ५४ में आज विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने हेतु एक अत्याधुनिक पानी शुद्धिकरण मशीन का उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और सादगी के साथ संपन्न हुआ। यह सराहनीय पहल एस. आर. ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एवं जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई।

इस विशेष अवसर पर एस. आर. ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के चेयरमैन रमाकांत पांडा ने उद्घाटन किया। उनके साथ प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी, हर्षल पाटिल और प्रशांत लाड उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने इस प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विद्यालय प्रशासन ने एस. आर. ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के बिस्वारंजन पांडा, जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी मंगेश यादव और विनोद येनागंदला के योगदान की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य विशिष्टजन एवं ट्रस्ट पदाधिकारी – शिवम झा, बिपिन पटेल, पी.डी. यादव, मुकेश झा, समीर शेख, धीरेंद्र पाल, अर्जुन सब्बानी, मनीष यादव, सोनू पासी और पवन यादव – ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।

यह सामाजिक प्रयास भिवंडी क्षेत्र के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन सकता है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

97
2392 views

Comment