logo

*18वीं राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता में हाटपीपल्या के खिलाड़ियों ने लहराया जीत का परचम।* हाटपीपल्या/ नीरज सोलंकी

जिला जु-जित्सु संघ देवास के अध्यक्ष व परफेक्ट डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक अजय कुम्भकार ने बताया के मध्यप्रदेश जु-जित्सु संघ द्वारा 18-20 जुलाई तक विंग्स क्लब, भोपाल में आयोजित की गई। जिसमें राज्य के लगभग 480 बच्चों ने अलग-अलग वजन समूह में भाग लिया। इसी प्रतियोगिता में नगर हाटपीपल्या की परफेक्ट डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी के 12 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वजन समूह में भाग लेकर पदक हासिल कर जिला व नगर का नाम गौरवान्वित किया। साथ ही जिला मुख्य कोच अजय कुम्भकार ने निर्णायक की भूमिका निभाई व बताया कि देवास जिला ने सर्वाधिक पदक प्राप्त कर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। पदक विजेता खिलाड़ियों के नगर आगमन पर हाटपीपल्या तहसीलदार आदरणीय सोनम भगत, सुनीता सोलंकी व मध्यप्रदेश जु-जित्सु संघ के अध्यक्ष श्री विजेंद्र खरसोदिया ने अकादमी पर अतिथि के रूप में पहुँचकर बच्चों को मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। तहसीलदार मैडम ने बताया कि वह भी कबड्डी की एक राष्ट्रीय खिलाड़ी रही है। उन्होंने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलों में आगे आने के लिए अपील की व विधानसभा में खेलों को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। संघ अध्यक्ष खरसोदिया ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय जु-जित्सु प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश दल का हिस्सा बन राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे एवं उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर स्पर्धा के लिए तैयार करेंगे। कार्यक्रम का आभार श्रीमती मेघा कुंभकार ने माना। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, थाना प्रभारी श्री दीपक यादव, मध्यप्रदेश जु-जित्सु संघ के चेयरमैन श्री श्रवण मिश्रा, मध्य प्रदेश जु-जित्सु संघ की महासचिव रोहिणी कलम, उपाध्यक्ष श्री प्रीतम सोलंकी, देवास जु-जित्सु संघ की सचिव रश्मि कलम, वैदेही शर्मा, रेणुका कलम, वेदांत खरसोदिया, मनोज मालवीय, रितिक सोलंकी व समस्त पालकगण ने बधाई दी।

खिलाड़ी जिन्होंने हमारी अकादमी, नगर व देवास जिले का नाम जु-जित्सु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नाम गौरवान्वित किया है।
1. पूर्व लाड़ - स्वर्ण, स्वर्ण
2. हिमांशु लाड़ - स्वर्ण, स्वर्ण
3. आयुषी राठौर - स्वर्ण, रजत
4. ऋषिका जाट - स्वर्ण, रजत
5. प्रिंस राठौर - स्वर्ण, रजत
6. समर सेन - स्वर्ण, रजत
7. करण मात्रिया - स्वर्ण, रजत
8. तनिशा रलोती- रजत, रजत
9. हिरल बरेडिया - रजत, कांस्य
10. आदित्य मंगरोलिया - रजत, कांस्य
11. इशिका मरमट - कांस्य, कांस्य
12. दिव्यांश राठौर - कांस्य, कांस्य

0
50 views