logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*विधायक मनोज चौधरी द्वारा वार्ड क्रमांक 8 में सी.सी.रोड़ का भूमिपूजन किया गया*




हाटपीपल्या/ नीरज सोलंकी

हाटपीपल्या के वार्ड क्रमांक 8 नर्मदा नगर सरकारी अस्पताल के पीछे 3 लाख 77 हजार की लागत से बनने वाली सी.सी.रोड़ का भूमिपूजन विधायक मनोज चौधरी द्वारा किया गया भूमिपूजन से पहले विधायक मनोज चौधरी ने शास्त्रों के अनुसार पूजा अर्चना एवं नन्ही बालिका की भी पूजा कर एवं बालिका को मिठाई खिलाकर एवं पैर छू कर आशीर्वाद लिया जिसके बाद पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ सी.सी.रोड़ का भूमिपूजन किया गया सभी वार्डो में सी सी रोड बनने पर नगर में बेहतर सड़क की व्यवस्था साबित होगी जिससे नगर की जनता को आने जाने में सुविधा होगी विधायक मनोज चौधरी का प्रयास है की नगर के सभी वार्डो में सी.सी.रोड़ के माध्यम से नगर में सुधार हो सके इस कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सेंधव कवड़िया, नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर,उपाध्यक्ष निर्भय सिंह तलैया ,वार्ड पार्षद दीपक धौसरिया,पार्षद राहुल तंवर,महेंद्र यादव,भुजराम जाट,रमेश संदूकलिया,मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सेंधव सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजुद रहे

79
3869 views

Comment